फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में छात्राओं को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत व्याख्यान आयोजित किया गया। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने छात्राओं को यातायात नियमों, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। इंस्पेक्टर दुष्यंत ने राहवीर योजना और प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना (पीएम राहत) की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना प्रत्येक नागरिक का मानवीय कर्तव्य है। प्राचार्या प्रो. अलका रानी अग्रवाल ने छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया और मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संचालन डॉ. भावना बिष्ट ने किया। आयोजन में डॉ. इमराना और शोध छात्रा सुरभि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें