फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक एकता जरूरी

अखिल भारतीय आंबेडकर संघ के तत्वावधान में खुर्जा गेट स्थित आंबेडकर पार्क में संविधान दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विजेंद्र कुमार सिंह ने संविधानिक अधिकारों की रक्षा और सामाजिक एकता को जरूरी बताया। साथ ही न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और पीड़ितों के हित में बनाने की आवश्यकता बताई। विशेष वक्ता महेंद्र पंवार बौद्ध ने उपस्थित लोगों को संविधान के प्रति निष्ठा और उसके मूल्यों का पालन करने की शपथ भी दिलाई। पूर्व प्रधानाचार्य बृजगोपाल सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अथक प्रयासों से संविधान के माध्यम से महिलाओं को अनेक अधिकार दिलाए। उन्होंने संविधान में निहित समानता और अधिकारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। राम कली बौद्ध ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि सभी जाति और धर्म के लोगों के बीच आपसी तालमेल और रिश्ते मजबूत होने चाहिए। सामाजिक रिश्तों में दरार आने से देश कमजोर होता है। इस दौरान कैलाश चंदवाल, एमपी सिंह, अशफाक भारती, विनोद कुमार, गौरव कुमार, राजू आजाद, राम सिंह, प्रमोद वाल्मीकि, ब्रजेश कनौजिया, भूपेन्द्र रत्नाकर गौतम, जीवन कुमार, ओमप्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता राजाराम ने की, जबकि संचालन डॉ. आंबेडकर युवक संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें