फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में पहिया आने से ट्रैक्टर-ट्राली खंदी में पलटी, युवक की दबकर मौत

जुनावई थाना क्षेत्र के रामनगर टप्पा वैश गांव निवासी देवेंद्र कुमार (20) की ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा साधू मढ़ी लिंक मार्ग पर सोमवार सुबह दस बजे के करीब हुआ। वहीं युवक की मौत होने से मृतक परिवार में चीख पुकार मची हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब दस बजे रामनगर टप्पा वैश निवासी देवेंद्र कुमार अपने खेत से गन्ना भरने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहा था। इसी दौरान साधू मढ़ी लिंक मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में चला गया। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई और देवेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गया। कुछ दूरी पर खेत में खड़े होकर बेटे का इंतजार कर रहे पिता हेमराज सिंह ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंचे। बेटे को ट्रैक्टर के नीचे दबा देखकर उनकी चीख निकल गई। पिता की चीख-पुकार सुनकर सड़क से गुजर रहे राहगीर तथा आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आनन-फानन में ट्रैक्टर के नीचे दबे देवेंद्र को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें