फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया

केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को रायबरेली पहुंचे। यहां वह शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित बहुजन भीम संकल्प समागम में शामिल हुए। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज किया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है। पार्टी की ओर से अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रायबरेली के जीआईसी मैदान में होने वाला बहुजन भीम संकल्प समागम भी इसी रणनीति का हिस्सा है। इससे पहले पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए काम कर रही है। पार्टी के इस आयोजन में बहुजन और भीम संकल्प के जरिए सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संदेश देने की तैयारी है। अब सबकी निगाहें चिराग पासवान के संबोधन पर टिकी हैं। उनके भाषण में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का रुख सामने आ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें