शहर मुख्यालय से 20 किमी दूर मां चंद्रिका देवी धाम पर बुधवार को सुबह से भक्तों की भीड़ रही। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां का श्रृंगार हुआ। भोर में मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। देर शाम तक भक्त दर्शन पूजन के लिए आते रहे। नवरात्र के पहले दिन ही एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण ने दर्शन पूजन के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। नवरात्र से पहले डीएम अभिषेक पाण्डेय ने शेड सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई थी।