पीलीभीत में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नए रोडवेज बस अड्डे की सौगात मिल गई। करीब पांच साल तक जमीन की तलाश, प्रस्तावों की कवायद और दावे-वादों के बीच उलझी रही यह योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है। 15.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए बस अड्डे का राज्यमंत्री संजय गंगवार ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही जिले के लोगों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस अड्डा मिलने की उम्मीद मजबूत हो गई है।