कछवां थाना क्षेत्र के चरनहा गांव में नौ माह के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को परिजन अंतिम संस्कार करने पहुंचे तो मृतका के पिता ने पत्नी पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पड़री थाने की पुलिस ने अंतिम संस्कार रोकवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी।