मेरठ में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने की मांग को लेकर जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। सभा के प्रधान जिले सिंह आर्य और मंत्री नागेंद्र आर्य ने अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए नामकरण की मांग रखी। पदाधिकारियों ने बताया कि इस मांग को लेकर 11 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा और 22 अगस्त को नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में धर्म संसद आयोजित की गई थी। दोनों धर्म संसद में एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद सरस्वती के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। आर्य समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि अब यह मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी रखी जाएगी।