मथुरा के कोसीकलां में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत शनिवार को आयोजित विशेष दिवस पर एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के साथ-साथ ऐसे सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं, जो किसी कारणवश अब तक मतदाता बनने से छूट गए हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को विशेष दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र लोगों के नाम शामिल करने के लिए फॉर्म प्राप्त कर रहे थे। एडीएम ने विधानसभा क्षेत्र छाता के नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों पर मौजूद बीएलओ से अब तक प्राप्त आवेदनों और पंजीकरण संबंधी कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही मौके पर चल रहे कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।