फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आतिशबाजी कर निकाली शालिग्राम की बरात

मथुरा के कोसीकलां में देवोत्थान एकादशी के अवसर शनिवार को नगर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। रामनगर स्थित काली मंदिर में तुलसी और शालिग्राम का विवाह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर तुलसी माता का लाल चुनरी, फूलों की माला और सुहाग के सामान से श्रृंगार किया गया। वहीं भगवान शालिग्राम को पीले वस्त्र, पीले फूल और मुकुट पहनाकर सजाया गया। श्रृंगार के बाद काली मंदिर से तुलसी माता और भगवान शालिग्राम की बरात धूमधाम से निकाली गई। बरात में बैंड-बाजे की धुन पर भक्त माचते-गाते हुए आगे बढ़े। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और जगह-जगह पर बरात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं बच्चे आतिशबाजी करते हुए नजर आए। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने बरात के दर्शन कर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का आशीर्वाद लिया। बरात में राधे-राधे के जयकारों के साथ कई भजन गाए गए। साथ ही श्रद्धालु ढोल की थाप पर जमकर झूमे। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भजनों की धुन पर नाचते हुए नजर आए। मंदिर में विधि विधान से तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया गया। सुभाष बजाज, सुभाष शर्मा, नवल किशोर, हितहरी शास्त्री, निशांत भार्गव, सरोज, शांति, शारदा, बीना, कुसुम, मालती आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें