फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 25 सितंबर को मथुरा में गूंजेगा सामूहिक वंदे मातरम

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को देशभर के विद्यालयों में सामूहिक गायन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसी श्रृंखला में दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर को सुबह 11 बजे सामूहिक गायन समारोह आयोजित होगा। प्रबंध समिति ने बताया कि बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित यह राष्ट्रगीत राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक एकात्मता और अखंडता का प्रतीक है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रभक्ति का संचार करना है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक, पूर्व छात्र, प्रबंध समिति के सदस्य और प्रबुद्ध नागरिक एक साथ एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन करेंगे। इस दौरान प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह चाहर, संकुल प्रमुख दीपेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी यशपाल सिंह, व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल, अनुराग बंसल एवं प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रबंधन ने बताया कि यह कार्यक्रम समूचे देश में एक साथ आयोजित होकर अखंड भारत का संदेश देगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें