फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रिफाइनरी में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में आपदा से बचाव का होगा अभ्यास

मथुरा रिफाइनरी परिसर में रविवार शाम छह बजे ब्लैकआउट के बीच नागरिक सुरक्षा की मॉक ड्रिल होगी। इसमें पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और डीडीएमए की टीमें आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास करेंगी। विभागों के बीच तालमेल और राहत-बचाव की तैयारियों को भी परखा जाएगा। राष्ट्रपति पदक प्राप्त नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक कश्मीर सिंह ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित द्वितीय मॉक ड्रिल के लिए पिछले तीन दिनों से सिविल डिफेंस कार्यालय में वार्डन सेवा के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यास में सामने आने वाली कमियां चिह्नित कर दूर किया जाएगा। डीएम एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक सीपी सिंह के नेतृत्व में यह अभ्यास होगा। इसमें मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल बृजवासी, डिप्टी चीफ वार्डन कल्यान दास अग्रवाल, डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश मित्तल, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन दीपक कुमार बैंकर, घटना नियंत्रण अधिकारी मुकेश तिवारी, सचिन अग्रवाल, अरविंद चौधरी, पोस्ट वार्डन अशोक यादव, अनिल चतुर्वेदी एड., सतीश चंद्र शर्मा, रविंद्र बंसल, रामकुमार चौहान, गिरीश वार्ष्णेय, डॉ. महेश चंद्र शर्मा, ताहिर खान, सहायक जगदीश सिंह एवं आलोक वत्सल व्यास जबर सिंह शामिल होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें