फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भजन गायक और महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Arun Parashar Updated Sat, 29 Aug 2026 11:21 PM IST

वृंदावन के चामुंडा कालोनी स्थित रंगीली कुंज निवासी मशहूर भजन गायक को वाट्सएप कॉल कर एक नामजद व्यक्ति ने जाने से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। धमकीभरा ऑडियो वायरल हो रहा है। महामंडलेश्वर कुंजबिहारी दास ने कोतवाली पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह महामंडलेश्वर होने के साथ भजन गायक भी हैं। बृहस्पतिवार रात 9:30 बजे मूलरूप से लुधियाना, हाल निवासी बिरला मंदिर के समीप एक कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने वाट्सएप कॉल कर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। कॉल से भयभीत महामंडलेश्वर ने 112 पर काॅल कर पुलिस को सूचित किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी दो माह पहले उनके घर पर आया था। तब उसने धमकाते हुए कहा था कि भजन गायन का कार्य करना है तो उसमें से कुछ आमदनी का हिस्सा उन्हें भी देना होगा, नहीं तो हत्या कर दी जाएगी। महामंडलेश्वर ने दी तहरीर में यह भी बताया कि आरोपी पंजाब से वृंदावन में नशे का भी कारोबार कर रहा है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि महामंडलेश्वर और आरोपी पहले एकसाथ भजन गायकी का कार्य करते थे। कुछ पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद है। इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें