फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मैनपुरी जिला अस्पताल में चाैकी बनी, पुलिसकर्मी गायब

मैनपुरी जिला अस्पताल में करीब एक साल पहले चौकी जिला अस्पताल स्थापित की गई थी। इस चौकी पर एक दरोगा, चार सिपाही और होमगार्ड की तैनाती होनी थी। एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। अभी तक इस पर कोई भी पुलिसकर्मी स्थाई रूप से तैनात नहीं किया गया। ऐसे में जिला अस्पताल में होने वाली घटनाओं पर लगाम लगाने के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। जिला अस्पताल में संदिग्ध स्थिति की हालत में आने वाले मरीजों के संबंध में पुलिस को मेमो भेजा जाता है। लेकिन यहां से थाना दूरी पर होने के चलते मेमो भेजने में और पुलिस के आने में देर लग जाती है। कई बार तीमारदारों के द्वारा चिकित्सकों के साथ मारपीट व अन्य घटनाएं सामने आती रहीं हैं। पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मियों की स्थाई नियुक्ति न होने के चलते इन पर भी लगाम नहीं लग पा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें