महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा टोला फुलवरिया में तालाब में डूबे 38 वर्षीय ओमप्रकाश का शव सोमवार सुबह करीब आठ बजे बरामद हुआ। शुक्रवार शाम घर में कहासुनी के बाद वह घर के सामने स्थित तालाब में कूद गए थे। इसके बाद से एनडीआरएफ और एसएसबी की टीमें उनकी तलाश में जुटी थीं। करीब 61 घंटे बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।