फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महाराजपुर में छात्र की मौत पर हंगामा, चार घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार

महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से 12 वर्षीय छात्र सचिन गोस्वामी की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजन आरोपी चालक की गिरफ्तारी और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से इनकार करने लगे। सूचना पर महाराजपुर, नर्वल और चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इससे करीब चार घंटे बाद अंतिम संस्कार हो पाया। परिजनों द्वारा डोमनपुर के गंगाघाट पर शव को दफन कर अंतिम संस्कार किया। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है आठवीं का छात्र सचिन खेत से घर लौट रहा था, तभी सिकटिया बाजार के पास तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम परिजनों को सौंप दिया था। मृतक सिकटिया निवासी रामशरण गोस्वामी का मंझला बेटा था और कक्षा आठ में पढ़ता था। परिवार में मां कौशल्या और दो भाई हैं। पुलिस द्वारा दो से ढाई सौ कैमरे खंगाले गए है लेकिन अभी दुर्घटना करने वाले वाहन के संबंध में जानकारी नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें