कानपुर में महाराष्ट्र समाज द्वारा वर्ष 1921 में गणेश महोत्सव की ऐतिहासिक शुरुआत की गई थी, जिसके बाद वर्ष 1924 में 'महाराष्ट्र मंडल' का गठन हुआ। तब से यह मंडल भव्य रूप से सामूहिक गणेशोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। मंडल के संरक्षक गणेश करकरे ने महोत्सव की समृद्ध परंपरा और इस वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।