मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से केशवपुरम में जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान बच्चों को मिठाई, दीपक, सुरक्षित पटाखे और खाद्य सामग्री वितरित की गई। संस्था की अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने कहा कि सच्ची दीपावली वही है, जिसमें खुशियां बांटने के साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का भाव भी शामिल हो। कार्यक्रम में गोपाल तुलस्यान, अनिल जैन, राजेश गुप्ता, प्रवीण विष्णोई, नेहा कटियार, नीलम वाधवा, डॉ. मंजू जैन, यामिनी बाजपेई और सुमन यादव मौजूद रहे।