मऊरानीपुर में लगने वाले पारंपरिक जलविहार महोत्सव को लेकर सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी विकास कुमार ने रविवार को मेला स्थल पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था में 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेला पदाधिकारियों बैठक करके व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा को देखते हुए मेला क्षेत्र में सघन निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। महिला पुलिस की विशेष टुकड़ी तैनात की गई है। इस दौरान एसपी देहात डाॅ. अरविंद कुमार, सीओ मऊरानीपुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।