उरई दौरे पर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 2017 जैसी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और यूपी में सीएम का चेहरा कमल का फूल होगा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी खिचड़ी पकती नहीं दिख रही, साथ ही डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों गिनाते हुए मथुरा व राधे-राधे के नारे पर अखिलेश यादव को घेरा।