जालौन के छिरिया सलेमपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर शराब के नशे में एक युवक ने सेल्समैन के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं। आरोप है कि इसके बाद उसने सेल्समैन पर अवैध रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी भी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध रिवाल्वर बरामद कर ली है।