फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़: बहादुरगढ़ में थाने के बाहर यूजीसी वापसी की मांग पर हंगामा, प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक

यूजीसी को वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को बहादुरगढ़ थाना परिसर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की कोशिश किए जाने पर मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई और प्रदर्शनकारियों ने विरोध जताया। हंगामे की सूचना पर सिंभावली, बहादुरगढ़ और गढ़मुक्तेश्वर सर्किल के तीनों स्थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, प्रदर्शनकारी बहादुरगढ़ थाने से गढ़मुक्तेश्वर की ओर रवाना हो गए। मौके पर एसडीएम श्रीराम यादव और सीओ राहुल यादव भी मौजूद रहे। पुलिस-प्रशासन की टीम प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें