थाना देहात क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना में बुधवार देर रात शरारती तत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा को देखा तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
एकत्र ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने में जुटी रही। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में साल से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सुबह जैसे ही प्रतिमा देखी तो उसका चश्मा क्षतिगस्त था।
प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने के साथ ही वहां नई प्रतिमा स्थापित कराई जाए। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने और जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
मौके पर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।