नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर तुलसी में सोमवार को खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।