यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार को सवर्ण समाज के लोगों ने नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। सवर्ण एकता मंच के नेतृत्व में जिला पंचायत डाक बंगला से निकला जुलूस मानस मंदिर चौराहा होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहे तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारी ‘यूजीसी रोल बैक करो’ और ‘आरक्षण में सुधार करो’ के नारे लगाते रहे।