फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: डॉल्फिन जाल में फंसी मिले तो तत्काल वन विभाग को दें सूचना, ग्रामीणों को दी गई जानकारी

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट में घाघरा बैराज स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सोमवार को डॉल्फिन दिवस पर डॉल्फिन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नदी किनारे रहने वाले मछुआरा समुदाय के लोगों को डॉल्फिन के संरक्षण और उसके महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वनक्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट आशीष गौड़ ने कहा कि घाघरा, गेरुआ और कौड़ियाला नदियों में डॉल्फिन पाई जाती हैं। यदि किसी स्थान पर डॉल्फिन मछली पकड़ने के जाल में फंसी मिले तो उसे निकालने का प्रयास करने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि उसे सुरक्षित बचाया जा सके। डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन ने डॉल्फिन के संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र में उसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर नेचर एनवायरनमेंट एंड वाइल्ड लाइफ सोसाइटी (न्यूज) के प्रतिनिधि जैनुल आबदीन, डब्ल्यूटीआई के प्रतिनिधि संजय सिंह, सिंचाई विभाग की एसडीओ जूथिका नायक, वन दारोगा राधेश्याम, राजा हसन समेत वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें