फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, राष्ट्र वंदना चौक पर लगाया जाम; पुलिस से नोकझोंक

Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Aug 2026 01:38 PM IST

बागपत जनपद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के होर्डिंग और पोस्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे जाने के विरोध में बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि अखिलेश यादव के पोस्टर लगाने वालों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें