अयोध्या में धर्म सेना भारत के प्रमुख संतोष दुबे ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर रामपथ स्थित उदया चौराहा के निकट जालपा मंदिर के पीछे साकेत गौशाला की भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि स्वयं को गौशाला का प्रबंधक बताने वाले ने नियम विरुद्ध तरीके से गौशाला की जमीन का विक्रय कराकर उस पर मकान बनवा दिए। आरोप है कि पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा मिलने के बाद भी उसका बैनामा कर दिया गया। संतोष दुबे ने मामले की जांच कराने, अवैध कब्जे हटवाने और गौशाला को पुराने स्वरूप में बहाल कराने की मांग की है।