अयोध्या में हरितालिका तीज के अवसर पर सोमवार को क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से व्रत रखा। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान शिव को जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए।