फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ

अंबेडकरनगर में कटेहरी के सारंगपुर बलिनवा के बुझावन तिवारी का पूरा गांव से बृहस्पतिवार को पियारेपुर हनुमान मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के जयकारों के बीच निकली यात्रा में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के साथ ही श्रीराम कथा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजक शिवम पांडेय के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कथा व्यास आचार्य पंकज शास्त्री की ओर से श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें