अंबेडकरनगर में लोहिया भवन सभागार, अकबरपुर में सोमवार को आत्मा योजना के तहत जिला स्तरीय मिलेट्स पुनरोद्धार प्रदर्शनी और किसान मेले का आयोजन किया गया।मेले में किसानों को मिलेट्स (श्री अन्न) के उत्पादन बढ़ाने और इसके फायदों के प्रति किसानों को जागरूक किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने परिसर में लगे श्री अन्न के विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर किसानों को प्रोत्साहित किया।