अलीगढ़ के प्रदर्शनी मैदान स्थित शिल्प ग्राम में 20 नवंबर से 10 दिवसीय खादी ग्रामोद्योग एवं माटी कला प्रदर्शनी शुरू हो गई है। जिला पंचायत प्रशासक विजय सिंह और रजनी दिलेर ने इसका उद्घाटन किया। प्रदेश के 20 जिलों से 85 दुकानदारों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इस दौरान सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, क्षेत्रीय निदेशक इग्नू डॉ अजय वर्धन आचार्य, सर्वोदय खादी आश्रम से आसित, मंत्री खादी संस्थान हर्षित, जनसेवा आश्रम एसके शर्मा, फाइन आर्ट स्कूल से डॉ इन्द्रा अग्रवाल, उड़ान सोसाइटी से डॉ योगेन्द्र सिंह समेत जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एटा अशोक सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कासगंज संदीप कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी हाथरस दिनेश शर्मा, प्रधान सहायक संतोष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।