फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: चुनावी तैयारियों में जुटी कांग्रेस, राष्ट्रीय सचिव ने तैयारियों पर किया मंथन

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने राजामंडी स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव के लिए तैयारियों पर चर्चा की। उनकी समस्या और सुझावों को भी सुना। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि यह प्रचार, प्रसार और भ्रष्टाचार की सरकार है। किसान, युवा और व्यापारी परेशान हैं। खाद की किल्लत हो रही है। वोट चोरी कर सरकार बनाई जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेताओं में बातचीत चल रही है, जल्द स्थिति स्पष्ट होगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार, अश्वनी जैन, अनुज शर्मा, लक्ष्मी नारायण सिंह, गीता सिंह, याकूब शेख आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें