फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: महिलाओं के हाथों से बनाए उत्पादों को मिल रही सराहना, हर स्टॉल पर उमड़ रहे ग्राहक

शिमला के रिज मैदान के पद्मदेव परिसर में चल रहे ग्रामीण भारत महोत्सव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस महोत्सव में हिमाचल और अन्य राज्यों की महिलाओं के हाथों से बने उत्पादों की मांग बढ़ रही है। स्थानीय लोग और पर्यटक महिलाओं की ओर से हाथों से तैयार सेपू बड़ी, मीठा करेला, सेब की चटनी, सेब के चिप्स, गेहूं का शीरा, घरों में उगाई दालें, इंस्टेंट स्नैक्स और हथकरघा उत्पाद खूब पसंद कर रहे हैं। महिलाओं का कहना है कि उनके उत्पादों को लोगों की खूब सराहना मिल रही है और लोग उत्पादों की खरीदारी भी कर रहे हैं। वहीं महिलाएं मौके पर ही मेकिंग और पैकिंग कर रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें