फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बस खराब होने से बालूगंज-समरहिल मार्ग बाधित, एचपीयू के विद्यार्थी पैदल पहुंचे विश्वविद्यालय

राजधानी शिमला में बालूगंज से समरहिल स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) जाने वाले मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह एक बस खराब होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सुबह करीब नौ बजे बस सड़क पर खराब होकर खड़ी हो गई, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। इसका सबसे अधिक असर विश्वविद्यालय जाने वाले विद्यार्थियों पर पड़ा। सुबह कक्षाओं और अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए एचपीयू जा रहे विद्यार्थियों को रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण कई विद्यार्थियों को बसों से उतरना पड़ा। इसके बाद उन्होंने पैदल ही विश्वविद्यालय तक का रास्ता तय किया। इस दौरान विद्यार्थियों को समय पर कक्षाओं में पहुंचने में भी दिक्कत हुई। मार्ग से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों को भी आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। बालूगंज-समरहिल मार्ग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को शहर से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। सुबह के समय इस सड़क पर विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों और विश्वविद्यालय कर्मचारियों की आवाजाही भी अधिक रहती है। ऐसे व्यस्त समय में बस खराब होने से मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और विश्वविद्यालय जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें