हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को माैसम ने करवट बदली। सुबह रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे कुल्लू से लेकर लाहौल तक कड़ाके की ठंड पड़ गई है। आसमान में घने बादल छाए रहने से लोगों को बर्फबारी के साथ बारिश होने की उम्मीद बंधी। शिमला में सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर को बादल छाए गए।