फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोतरा में खूनी वारदात: धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, एक संदिग्ध हिरासत में

Sun, 29 Nov 2026 06:10 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

बालोतरा जिले के सिवाना कस्बे में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कस्बे के हरिजनों के वास में यह घटना हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को डिटेन कर लिया है।

मोतीसिंह पर धारदार हथियार से घातक हमला किया गया था। हमले के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस कार्रवाई और जांच
सूचना मिलते ही सिवाना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। शव को सिवाना उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को डिटेन किया है। हत्या के पीछे की मुख्य वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात में शामिल अन्य लोगों को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने में जुटी है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें