फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में अमेजन स्टोर से पांच लाख रुपये की नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में स्थित अमेजन के स्टोर से चोर करीब पांच लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही स्टोर में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आ रहा है और विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। स्टोर के सुपरवाइजर के अनुसार, स्टोर में कैशियर की गैरमौजूदगी के चलते रोजाना होने वाली बिक्री की नगदी स्टोर में ही रखी जाती थी। सुपरवाइजर ने बताया कि उन्हें स्टोर की नगदी बैंक में जमा करवाने की अनुमति नहीं है। पुलिस द्वारा चोरी की रकम और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें