फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: स्वच्छ सर्वेक्षण में तीसरी रैंक पर मेयर बोलीं- अगली बार लखनऊ को नंबर वन बनाएंगे

लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय में स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में लखनऊ को तीसरा स्थान मिलने पर मेयर सुषमा खर्कवाल पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहयोग के लिए शहरवासियों का आभार जताया। मेयर ने कहा कि लखनऊ को नंबर वन बनाने के लिए जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगली बार बेहतर रैंक हासिल करने के लिए वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट लगाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसके जरिए कचरे का बेहतर निस्तारण करने के साथ ऊर्जा भी बनाई जा सकेगी। मेयर ने भरोसा जताया कि इन प्रयासों और शहरवासियों के सहयोग से लखनऊ को अगले स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन बनाने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें