तेलीबाग स्थित साउथ सिटी में शनिवार को साईं परिवार की ओर से साईं पालकी यात्रा निकाली गई। बी ब्लॉक से शुरू हुई यात्रा कॉलोनी की विभिन्न सड़कों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से साईं पालकी के साथ चलते रहे और लोगों को प्रसाद वितरित किया। आयोजकों के मुताबिक, शनिवार शाम छह बजे साईं भजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद देर शाम भंडारे का आयोजन किया जाएगा।