फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में महापंचायत के बाद चिड़ियाघर पहुंचे किसान, गेट बंद मिला तो किया प्रदर्शन

डालीबाग स्थित गन्ना किसान संस्थान में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लखनऊ पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कुछ लोग डालीबाग स्थित चिड़ियाघर घूमने पहुंच गए। हालांकि, शाम करीब 5:15 बजे तक चिड़ियाघर का प्रवेश द्वार बंद हो चुका था। इसके बाद अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलने पर लोग सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। बताया गया कि वे बिना टिकट अंदर घूमना चाहते थे। मांगें पूरी न होने पर आशा बहुओं का विधानसभा कूच उधर, ईको गार्डन धरना स्थल पर पिछले 14 दिनों से आशा बहुओं का प्रदर्शन जारी है। मांगें पूरी नहीं होने से नाराज प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर कूच करने लगे। इस दौरान जेल रोड चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें