लखनऊ के पुराने लाल पुल (जिसे पक्का पुल या हार्डिंग ब्रिज भी कहा जाता है) को 100 साल से अधिक पुराना होने, संरचनात्मक रूप से कमजोर पड़ने और भार वाहन क्षमता घट जाने के कारण भारी वाहनों के लिए बंद किया गया था। पर जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते एक बार फिर पुल से बड़े व भारी वाहन गुजरते नजर आये जो पत्थर वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए थे वह भी हटे दिखे।