फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: ख्वाजाहाल की रामलीला में आज होगा रावण दहन, 35 फीट का पुतला तैयार

अयोध्या के रुदौली नगर में ख्वाजाहाल की ऐतिहासिक रामलीला में मंगलवार को विजयादशमी पर रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करीमपुर मैदान में करीब 35 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनकर तैयार हो गया है। शाम करीब छह बजे भगवान श्रीराम के हाथों रावण वध के बाद पुतला दहन किया जाएगा। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ख्वाजाहाल की रामलीला की परंपरा करीब 137 वर्षों से चली आ रही है। विजयादशमी पर होने वाला रावण दहन इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहता है। इसे लेकर मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं, मेले में दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। मैदान के आसपास खिलौने, खानपान और अन्य सामान की दुकानें लगने लगी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें