डोडा के राजकीय मेडिकल कॉलेज में गैर राजपत्रित कर्मचारियों की सेवा भर्ती नियमों को अधिसूचित करने की मांग पर हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। सात साल से मांग उठा रहे कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की, जिससे ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जबकि आपातकालीन सेवाएं जारी हैं।