प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग में स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ हंसी-मजाक, हाई-फाइव और बातचीत की। पीएम मोदी ने बच्चों के साथ विशेष रक्षा बंधन समारोह की झलकियां भी शेयर की हैं। इसके साथ ही एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी बच्चों के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में दिख रहा है कि, एक छोटी बच्ची पीएम मोदी के बेहद करीब आती है और फिर उन्हें प्यार से किस कर देती है। बच्ची की इस मासूमियत पर पीएम मोदी भी मुस्कुराते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर अब ये प्यारा सा मोमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है।