फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: क्षेत्रीय अस्पताल में स्वामी सुग्रीवानंद महाराज मेडिकल वार्ड का शुभारंभ

ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरुवार को डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी हेमानंद महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद महाराज मेडिकल वार्ड का शुभारंभ किया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया के नेतृत्व में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने स्वामी हेमानंद महाराज का स्वागत किया। आश्रम की ओर से मेडिकल वार्ड के नवीनीकरण पर करीब 15 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। स्वामी हेमानंद महाराज ने कहा कि उनके गुरु ब्रह्मलीन स्वामी सुग्रीवानंद महाराज हमेशा समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी रहते थे। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद भी उनके नाम से ऐसे सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा करना है। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वामी हेमानंद महाराज का आभार जताया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे कार्य मरीजों और उनके परिजनों के लिए काफी सहायक साबित होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें