जिला पंचायत अधिकारी ऊना के प्रशिक्षण हॉल में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सोशल ऑडिट विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें सोशल ऑडिट सेल ऊना के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन पुरुषोत्तम ठाकुर ने विकास खंड हरोली के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को इस विषय पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पुरुषोत्तम ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों को सोशल ऑडिट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं और इसकी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सोशल ऑडिट के प्रति जानकारी देना और पंचायत स्तर पर उनकी समझ विकसित करना रहा।