फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में संविधान दिवस पर एडीसी ईशांत जसवाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर 26 नवंबर को डीसी कार्यालय परिसर ऊना में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान सभी को संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई गई। एडीसी ईशांत जसवाल ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतांत्रिक ढांचे की मजबूत आधारशिला है। यह समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व जैसे उच्च मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार और स्वतंत्रता प्रदान करने के साथ-साथ उसके कर्तव्यों का भी बोध करवाता है। संविधान दिवस का अवसर प्रस्तावना के वाचन और उसमें निहित आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। एडीसी ने कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजन में संवैधानिक आदर्शों और मूल्यों के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना विकसित करना है। संविधान सरकार की कार्यप्रणाली और शासन व्यवस्था के लिए दिशा-निर्देश निर्धारित करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करे और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान दे। गौरतलब है कि 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। इस दिन को देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें