फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: एडीसी ने नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

सुभाष चंद्र Updated Sat, 29 Aug 2026 05:35 PM IST

अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने तथा सड़क सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन और सड़क सुरक्षा दोनों ही जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं, जिनके लिए प्रशासन, पुलिस, विभागों तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। एडीसी शनिवार को डीआरडीए सभागार ऊना में एन-कॉर्ड (राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल) के तहत गठित जिला स्तरीय समिति तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम अम्ब पारस अग्रवाल, डीएसपी ऊना हेमराज सहित परिवहन, लोक निर्माण तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें