फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के किला बाबा साहिब सिंह बेदी में श्रद्धा से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

गुरु नानक देव जी के वंशजों द्वारा बसाई गई ऊना नगरी स्थित किला बाबा साहिब सिंह बेदी में मंगलवार को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी और क्षेत्र की साध-संगत ने मिलकर धार्मिक समागम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ हुई। इसके बाद रागी जत्थों ने कथा-कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी की वाणी का गायन किया और उनके जीवन एवं शिक्षाओं के बारे में संगत को जानकारी दी। इस अवसर पर भाई बलविंदर सिंह, भाई इकबाल सिंह, भाई अनिल सिंह और भाई राज उदे सिंह ने कथा-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने भी प्रवचनों के माध्यम से गुरु साहिब की शिक्षाओं का संदेश दिया। उन्होंने संगत से गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने और 'किरत करो, वंड छको, नाम जपो' के सिद्धांत को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश आज भी संसार को सही दिशा दिखा सकता है। गुरु साहिब ने सर्व-सांझीवालता, आपसी प्रेम और भाईचारे की शिक्षा दी है। धार्मिक समागम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विवेक शर्मा और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने बाबा सरबजोत सिंह बेदी और संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस दौरान बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायक विवेक शर्मा और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बाबा अमनदीप सिंह, बाबा हरनेक सिंह, बाबा सुरिंदर सिंह, रणजीत राणा, हरपाल सिंह कोटला, परमजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, जोगमान सिंह, इंदरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, अंग्रेज सिंह, सोहन सिंह, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, महिंदरपाल सिंह, प्रिंस मककड़, प्रभजोत सिंह, ओमप्रकाश सिंह और भूपिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। इस अवसर पर गुरु के लंगर का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें